Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मीरजापुर, 21 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों के बीच राम भक्त अपने भगवान का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए सभी अपने तरीक़े से भागेदारी करने की कोशिश में हैं। इस कड़ी में मीरजापुर जेल में बंद क़ैदी भी 35 सौ मिट्टी के दीपकों से अपने आराध्य भगवान राम के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
जेलर व प्रभरी अधीक्षक अरूण कुमार मिश्र ने बताया कि कैदियों ने इच्छा जाहिर की थी जिसे देखते हुए जेल प्रशासन ने दीपों का इंतजाम किया है। कैदियों का कहना है कि उनकी भी भगवान राम में बहुत श्रद्धा है। ऐसे में रामलला के उत्सव में वे भी सहभागी बनेंगे।
प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला कारागार में साफ-सफाई के विशेष अभियान का रविवार को समापन किया गया। इसके बाद अखण्ड श्रीरामचरित मानस का पाठ बन्दियों द्वारा प्रारम्भ किया गया है, जिसका परायण 22 जनवरी की अपराह्न में होगा। इसके उपरान्त सभी बन्दियों एवं स्टाफ के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया है।
रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने लिए सभी बैरकों में बंदियों के लिए एलईडी टीबी की व्यवस्था की गई है। सायंकाल कारागार में दीपोत्सव तथा भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से संबंधित रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कारागार में वर्तमान में 700 बन्दी निरूद्ध है। इनके लिए प्रति बंदी पांच दीप प्रज्वलित कराने के लिए कुल 3500 मिट्टी के दीपकों की व्यवस्था की गई है। 22 तारीख को कैदी भजन कीर्तन भी करेंगे।
उत्तर-प्रदेश सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जन-जन को जोड़ने की तैयारी की है। 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो प्रदेश की सभी जेलों में सुंदरकांड और रामायण पाठ की तैयारियां की गई है। इस दौरान कैदियों के लिए समारोह का लाइव प्रसारण करने का भी निर्देश दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/राजेश