[ad_1]

ग्वालपाड़ा (असम), 21 जनवरी (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिले के कृष्णाई में तस्करों के खिलाफ वन विभाग का अभियान जारी है। वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ आज सुबह कृष्णाई वन विभाग के तहत कई इलाकों में छापेमारी की।
वन विभाग धाइगांव शोलमारी में अभियान चलाते हुए लकड़ी तस्कर द्वारा अवैध रूप से स्थापित एक लकड़ी मिल को सील करने में कामयाब रहे। वहीं, लेला के गोवाबारी इलाके में वन विभाग ने छापा मारकर करीब 50 हजार रुपये मूल्य के साल-सागौन के पेड़ों के तने जब्त किए।
सूत्रों ने बताया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णाई वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए लकड़ी की अवैध मिल को जब्त करने के साथ ही लकड़ी के कुंदे को जब्त किया। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद