Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पटना, 21 जनवरी (हि.स.)। बिहार में कुहासा और शीतलहर से पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों (23 जनवरी) तक पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, लखीसराय, नवादा, समेत 18 जिलों में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में लगातार कमी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह फैसला लिया है।
सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग सेन्टर) में वर्ग-8 कक्षा तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाया गया है। सभी स्कूल 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। वर्ग-9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरूप पूर्वाह्न 09.00 से पूर्व एवं अपराह्न 03.30 बजे के पश्चात प्रतिबंधित रहेंगी। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा के लिए पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश