[ad_1]

धुबड़ी (असम), 21 जनवरी (हि.स.)। जिला के फकीरगंज के नामासला में आज एक व्यक्ति का शव देखे जाने को लेकर सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने फकीरगंज थाने के अंतर्गत नमसाला में सुबह ब्रह्मपुत्र नद में एक शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फकीरगंज पुलिस ने शव को नद से बाहर निकाला। शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त करने में जुट गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद