Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मालदा, 18 जनवरी (हि.स.)। क्रिसमस की शाम जिले के चांचल में सोने की दुकान में हुई डकैती के मामले में जिला पुलिस को फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान डकैत गिरोह के लिंकमैन और एक सदस्य को पहले गिरफ्तार किया जा चुका था। अब पुलिस ने डकैत गिरोह के दो और सदस्यों को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम जहांगीर शेख और गुलटन शेख है। जहांगीर मालदा का रहने वाला है। जबकि गुलटन बिहार के कटिहार के रहने वाले है। गिरफ्तार किए गए आरोपित डकैती में सक्रिय रूप से शामिल थे। चांचल थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा