Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 19 जनवरी (हि.स.)। खूंटी सदर के भंडरा से मारंगहादा जाने वाले मार्ग में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान खूंटी के भंडरा गांव निवासी मांगू पूर्ति (30) के रूप में हुई है। खूंटी पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में खूंटी थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की पहचान में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल