[ad_1]

अहमदाबाद, 19 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने शुक्रवार को पूरे राज्य में कैंडल मार्च निकाल कर वडोदरा हरणी तालाब आपदा में मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की घोषणा की है। सभी जिला मुख्यालयों पर शाम 5 से 7 बजे तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज भाई सोरठिया ने बताया कि गुरुवार को पूरे गुजरात को दुखी कर देने वाली घटना बनी है। वडोदरा की हरणी झील में एक नाव पलटने से 12 बच्चों और 2 शिक्षक की मौत हो गई। सरकार को अपनी गलती स्वीकार कर ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने का इंतजाम करना होगा। इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे से 7:00 बजे तक प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। कैंडल मार्च में पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता, जिला, तहसील और शहर के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्थानीय लोग भी इसमें शामिल होंगे और मोमबत्तियां लेकर पैदल यात्रा करके मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव