Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कूचबिहार,19 जनवरी (हि.स.)। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुडी सेक्टर के अंतर्गत 6 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बोर्ड आउट पोस्ट (बीओपी) अमर के सीमा प्रहरियों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप में भारत में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम शाहरूल मोहम्मद (34) है। वह बांग्लादेश के जिला गाइबांधा का निवासी है। बीएसएफ ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, शाहरूल मोहम्मद को अमर मोड़ के पास से उस समय पकड़ा गया जब वह अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में घुस कर घूम रहा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 100 रूपये बरामद किये गये। पकडे गए बांग्लादेशी नागरिक ने खुलासा किया कि वह नौकरी की तलाश में गुजरात में कहीं जाना चाहता था। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को जब्त सामानों के साथ कुचलीबारी थाने को सौंप दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन