Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने के संबंध में संबंधित एजेंसी के साथ बैठक आयोजित
भोपाल, 18 जनवरी (हि.स.)। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भोपाल नगर के बीआरटीएस कारीडोर को हटाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के संबंध में गुरुवार को बैठक कर नगर निगम आयुक्त नोबल फ्रेंक ए एवं इस कार्य में सलग्न वेंडर से चर्चा की। उन्होने कहा कि बीआरटीएस को हटाते हुये रोड पर सेफ्टी के साथ कार्य करे एक बार में एक स्ट्रेच को हटाया जायेगा, जिसके लिये दोनों तरफ एक से डेढ़ मीटर तक सेफ्टी बेरिकेटिंग की जाये। इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था करें कि जिससे यातायात और नागरिक कम से कम प्रभावित हों।
उन्होंने वेंडर से कहा की नियत समय में काम को पूरा करें एवं मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप अगले 24 घंटे में कार्य प्रारंभ करें। नगर निगम तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तकनीकी बिंदुओ सहित कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में आयुक्त नगर निगम फ्रेंक नोबल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश