Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



पूर्वी चम्पारण,17 जनवरी(हि.स.)। जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के रतनवा मधुबनी चौक पर संचालित भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी केंद्र पर दो अपाची बाईक पर सवार चार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर कर्मियो से 50 हजार लूट कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फेनहरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार रतनवा मधुबनी पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र राय के भाई अजय राय, भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी चलाते हैं। अजय राय, अपने पुत्र को एग्जाम दिलवाने के लिए मोतिहारी गए थे। सीएसपी का काम कर्मी पताही थाना क्षेत्र के बेलाही राम पंचायत निवासी, मुन्नीलाल पासवान संचालित कर रहे थे। इसी समय रतनवा मधुबनी चौक के पश्चिम की ओर से दो अपाची बाइक पर सवार चार की संख्या में पहुंचे अपराधी सीएसपी केंद्र पर धावा बोला और हथियार का भय दिखाते हुए 50 हजार रूपये लूटकर मुजिया गांव होते शिवहर सीमा की ओर प्रवेश कर गए।
सूचना पर फेनहरा थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार, पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं। वही पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी से अपराधियो की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा