Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अहमदाबाद, 17 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) गुजरात के सभी जिलों में 20 से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसमें रामधुन, सुंदरकांड और महाप्रसादी समेत अन्य आयोजन शामिल होंगे।
गढ़वी ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, ऐसे में स्वाभाविक है कि लोगों में उत्सव का माहौल है। आम आदमी पार्टी का गुजरात प्रदेश संगठन राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके तहत 20 जनवरी, शनिवार को सभी जिला एवं नगर निगम कार्यालयों में सुंदरकांड का आयोजन करने जा रहे हैं। रविवार 21 जनवरी को सभी तहसीलों में रामधुन का आयोजन किया जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा दिवस यानी सोमवार 22 जनवरी को पूरे दिन महा आरती, रामधुन और सभी जिलों और नगर पालिकाओं में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव