Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– कलेक्टर ने दिए राजस्व संबंधी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश
ग्वालियर, 16 जनवरी (हि.स.)। जिले में राजस्व महाअभियान के तहत प्रमुखता के साथ गाँव-गाँव में खसरा-बी-1 का वाचन किया जा रहा है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेखों में इन्द्राज त्रुटियों को ठीक करने के साथ-साथ बी-1 का वाचन भी प्रमुखता से करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में मंगलवार को भी भितरवार तहसील के ग्राम सिमिरियाटांका की आदिवासी बस्ती व ग्राम रेंहटी सहित अन्य ग्रामों में राजस्व अमले ने ग्रामीणों के समक्ष बी-1 का वाचन किया। इसी तरह जिले की अन्य तहसीलों के विभिन्न ग्रामों में भी बी-1 का वाचन किया गया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व महाअभियान के दौरान राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, नये राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सेचुरेशन, समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग सहित आमजन की राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण गंभीरता के साथ किया जाए।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश