[ad_1]

ग्वालियर, 16 जनवरी (हि.स.)। जेसीमिल से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति गठित की है। उन्होंने समिति से 15 दिवस में विस्तृत प्रतिवेदन मांगा है। यह जानकारी मंगलवार को जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने दी।
उन्होंने बताया कि कलेक्टर सिंह ने अद्यतन बकाया भुगतान की स्थिति, जेसीमिल की सम्पत्ति, उसकी कीमत, प्रकार व श्रेणी एवं भुगतान के लिये संसाधन की व्यवस्था के सुझाव इत्यादि बिंदुओं के आधार पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश