[ad_1]

खूंटी, 16 जनवरी (हि.स.)। पीएम विश्वकर्मा योजना के जिला संयोजक काशीनाथ महतो के नेतृत्व में मंगलवार को मुरहू प्रखंड के राजा कुंजला गांव में जागरुकता अभियान चलाया गया और लोगों से अपील की गई कि वे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस जनोपयोगी योजना का लाभ उठायें।
मौके पर काशीनाथ महतो ने कहा कि हमेशा गरीबों के हित की बात सोचने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ई मिस्त्री, सोनार, लोहार कुम्हार, पथेरा, मोची, राजमिस्त्री, बांस का काम करने वाले, नाई, धोबी, दर्जी,मालकार जैसे जरूरतमंद समाज के लोगों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि आप सभी कोई प्रज्ञा केंद्र में जाएं और ऑनलाइन आवेदन करें और योजना का लाभ लेकर अपना जीवन स्तर बेहतर बनायें।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल