Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 16 जनवरी (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में छापेमारी करने गए ईडी अधिकारियों पर हमला मामले में तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने मंगलवार सुबह उत्तर 24 परगना के कनमारी और सरबेरिया इलाकों में तलाशी के बाद अनारुल मोल्ला, अजीजुल शेख और हाजिनूर शेख को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस दिशा में हमले के 12 दिन बाद भी मुख्य आरोपित शाहजहां शेख अभी भी लापता है।
सोमवार को दो अन्य लोगों अली हुसैन घरामी और संजय मंडल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अली हुसैन को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान से, जबकि संजय को उसी जिले के नज़ात इलाके से गिरफ्तार किया था। उसके पहले 12 जनवरी को सुकमल सरदार और मेहबूब मोल्ला को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हमले के वीडियो फुटेज से पहचान कर इन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, हमले के पीछे कथित मास्टरमाइंड और तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां, जिनके आवास पर ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी का प्रयास किया था, अभी भी फरार हैं। ईडी ने शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। बीएसएफ की सीमा चौकियों को भी इस आशंका में सतर्क कर दिया गया है कि फरार सत्तारूढ़ नेता पड़ोसी बांग्लादेश में भाग सकता है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि पुलिस को शाहजहां के बारे में पता है और वह फरार नेता को संरक्षण दे रही है।
.
उल्लेखनीय हैं कि पांच जनवरी को छापेमारी करने गई ईडी टीम पर हमला हुआ था जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए हैं। सीएपीएफ अधिकारियों पर भी हमले किए गए थे और उनकी गाड़ियां तोड़ दी गई थीं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा