[ad_1]

बाक्सा (असम), 16 जनवरी (हि.स.)। बाक्सा जिलांतर्गत सुनबारी में आज हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनबारी के लबेन नाथ (42) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि आज सुबह की सैर के दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने लबेन नाथ को जोरदार ठोकर मार दिया। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गए लेकिन उसने अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/चंद्र प्रकाश