Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झाबुआ, 16 जनवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम मियाटी में सोमवार देर रात बाइक की जोरदार टक्कर से एक प्रौढ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जानकारी अनुसार दुर्घटना के बाद मौके से भागे बाइक सवार की बाइक का पता कर लिया गया है। बाइक सवार की पहचान भी जल्द ही कर ली जाएगी।
जानकारी के अनुसार थांदला जनपद क्षैत्र के ग्राम मियाटी का रहने वाला प्रकाश भूरिया नामक 50 वर्षिय व्यक्ति सोमवार की रात बच्चे को लेकर टहलने गया था। जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, परिणामस्वरूप उसके सिर में गंभीर चोंट आई। घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजनों द्वारा तुरंत डायल 108 की मदद से उपचार के लिए उसे समीपस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला ले जाया गया, किंतु तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बच्चे को कोई चौट नहीं पहुंची है।
थान्दला थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया ने इस संबंध में जानकारी चाहे जाने पर कहा कि दुर्घटना में मौके से फरार हुए बाइक सवार की पहचान शीघ्र ही कर ली जाएगी। पुलिस द्वारा बाइक का पता कर लिया गया है, जिसके आधार जल्द ही बाइक सवार का पता लगा लिया जाएगा। बाइक का नंबर एम पी 45 एम जेड 7895 है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा/मुकेश