Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 14 जनवरी (हि.स.)। नरवाना के गांव फरैण कलां में एक घर में घुस कर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने गाड़ी और घर के शीशे तोड़ दिए और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। फौजी ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव फरैण कलां निवासी पवन ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीआरपीएफ में कार्यरत है और वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। उसने आरोप लगाया कि 13 जनवरी शाम को गांव के ही राहुल ने उसके साथ झगड़ कर लिया थाए जिसकी शिकायत देने के लिए वह रविवार को सदर थाना में गया था। आरोप लगाया कि जब वह घर की छत्त पर था तो उसने शोर शराबा सुनाई दिया। उसने देखा कि गांव के ही मदन, विकास, राहुल, बहादुर, पवन, रामभज, राकेश, तरसेम और तीन-चार अन्य तेजधार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस गए। वह तुरंत पीछे से मकान की दीवार फांदकर भाग गया। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर तेजधार हथियार लहराते हुए भाग गए।
आरोपियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और घर में भी तोड़.फोड़ कर गए। आरोप लगाया कि आरोपी आपराधिक किस्म के हैं और उन्होंने मामूली झगड़े की रंजिश में उस पर हमला किया है। सदर थाना नरवाना के प्रभारी रिषीपाल ने बताया कि पुलिस के पास मामले की शिकायत मिली है। मामले की सूचना मिलते ही पीसीआर को मौके पर भेज दिया था। इस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव
[ad_2]