[ad_1]

पन्ना, 13 जनवरी (हि.स.)। पन्ना-अजयगढ़ रोड में दहलान चौकी के पास धान से ओवरलोड एक पुराने खटारा ट्रक बीच सड़क में फट गया जिससे ट्रक में लोड 800 बोरा धान सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में सैकड़ो बोरा धान का नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस पुराने खटारा ट्रक की फिटनेस सही नहीं होने और 600 की क्षमता के बावजूद 800 धान के बोरे लोड किए गए थे यह ट्रक अजयगढ़ क्षेत्र के पिष्टा खरीदी केंद्र से लोड होकर चला था किसी तरह अजयगढ़ घाटी चढ़कर दहलान चौकी की ओर बढ़ रहा था तभी मोड पर अचानक ट्रक की बॉडी चरमरा कर फट गई जिससे सड़क किनारे पूरे धान के बोरे पलट गए फिलहाल इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं है। इसी प्रकार 1 दिन पूर्व पन्ना बायपास रोड में रेत से ओवरलोड एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया था इस प्रकार पन्ना जिले में ओवरलोड वाहन आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुरेश/रोहित
[ad_2]