Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रीवा, 13 जनवरी (हि.स.)। कलेक्ट्रेट में शनिवार को हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नगर निगम रीवा के विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, अमृत-2 परियोजना तथा सीवर लाइन निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रीवा शहर का विकास बहुत तेजी से हो रहा है। शहर में अधोसंरचना विकास, साफ-सफाई कार्य, पेयजल व्यवस्था तथा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए दीर्घकालीन योजना बनाकर कार्य करना होगा। सीवर लाइन निर्माण तथा बीहर नदी के किनारे बनाए जा रहे दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण तेजी से कराएं। जब तक इनका निर्माण पूरा नहीं होगा तब तक रिवर फ्रंट का निर्माण पूरा होना संभव नहीं है। नगर निगम आयुक्त सीवर लाइन से जुड़े सभी निर्माण कार्यों की टाइम लाइन तय कराकर उसके अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित कराएं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा होने के बाद सभी नालियों और घरों का पानी इसमें पहुंचना चाहिए। इसके लिए पाइपलाइन बिछाकर घरों से कनेक्शन का कार्य भी शुरू करा दें। किसी भी स्थिति में गंदा पानी नदी में न जाए इसकी व्यवस्था करें। शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर निगम के प्रयासों में आमजनता को भी भागीदार बनाएं। सभी प्रमुख मंदिरों में फूलों तथा नारियल के कचरे से खाद बनाने के प्लांट लगवाएं। रतहरा तालाब में सिंचाई नहर से पानी पहुंचाने का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। इसका भी शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। रानी तालाब में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन घूमने आते हैं। इसमें बीहर नदी का साफ पानी पहुंचाने के लिए तत्काल व्यवस्था कराएं। शहर के मध्य में निराला नगर में नाले के किनारे अभी भी बस्ती बसी हुई है। नगर निगम अथवा हाउसिंग बोर्ड इस स्थान पर बहुमंजिला भवन बनाकर इनके रहवासियों को उसमें रहने का स्थान दें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत-2 योजना से शहर में 12 बड़ी टंकियों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। इनमें पानी की आपूर्ति के लिए कुठुलिया में अधिक क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाना है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराएं। इनका निर्माण कार्य पूरा होते ही शहर के हर बस्ती में मीठा पानी पहुंच जाएगा। यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। अमृत-2 योजना के सभी निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कराएं।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों, शहर के दोनों प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वारों के निर्माण तथा सौन्दर्यीकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन ने बैठक में नगर निगम के निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन अधीक्षण यंत्री नगर निगम शैलेन्द्र शुक्ला तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]