[ad_1]

नाहन, 12 जनवरी (हि.स.)। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्ष वर्धन चौहान 17 जनवरी को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बकरास में ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रमों के संदर्भ में आयोजित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुये यह जानकारी आज शुक्रवार को नाहन में प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्यायें सुनी जाएंगी जिनका मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। उद्योग मंत्री प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी संवाद करें। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं की जानकारी भी स्थानीय निवासियों को प्रदान की जायेगी।
उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा सभी विभाग अपनी-अपनी सेवायें भी इस कार्यक्रम में प्रदान करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]