[ad_1]

मुरादाबाद, 12 जनवरी (हि.स.)। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम महानगर में शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान लोगों ने मंदिर स्वरूप आकृति की आरती उतारी और अक्षत वितरण करने वालों का पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया। अक्षत वितरण कांठ रोड स्थित मोरा मिलक आशियाना, रामगंगा विहार के ईडब्ल्यूएस क्षेत्र, अरन्या सिगनेचर आदि स्थानों पर हुआ। अक्षत वितरण करने वालों ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीपावली मनाएं, दीपकों से घर को सजाएं साथ ही 22 जनवरी को दिए गए अक्षत घर में पूजा करके स्थानीय मंदिर में चढ़ाएं। कुछ अक्षत घर के खजाने में रख लें। संदीप सिंघल, अक्षय गुप्ता, निर्मल मेहता, गोरखनाथ प्रसाद, अनुराग, आशुतोष, रजत, रवि पांडेय, पंडित हरीशचंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/दिलीप
[ad_2]