[ad_1]

होजाई (असम), 12 जनवरी (हि.स.)। लंका में रात के समय नकली नोटों की जमकर कारोबार होती है। पुलिस ने आज बताया कि इस सिलसिले में बीती रात नकली नोटों की सप्लाई करने के बाद लंका में एक वाहन (एएस-02एम-9201) दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
कार्बी आंगलोंग जिले की खटखटी पुलिस बारलोंगफर में जाली नोट के लेन-देन की जानकारी के आधार एक गाड़ी का पीछा कर रही थी। तभी लंका के तिनाली फॉरेस्ट गेट पर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जाली नोट तस्करों का दल गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीन सदस्यीय टीम की इस गाड़ी से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए।
सूत्रों के मुताबिक 50 लाख से ज्यादा के नकली नोट लखीमपुर के बंगलामारा से लाये गये थे। फिलहाल उदाली थाना पुलिस ने गाड़ी के साथ नकली नोट जब्त कर ली है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]