Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

500 वर्षों के संघर्ष, धैर्य और प्रतीक्षा के बाद बन रहा दिव्य और भव्य राम मंदिर : केंद्रीय मंत्री
मुंबई, 11 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी को झंडी दिखाकर उपस्थित गणमान्यों के साथ विकसित भारत निर्माण में भागीदारी के संकल्प को दोहराया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये यात्रा विश्वास और संकल्प करा रही है कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मोदी जी की गारंटी की गाड़ी 2 लाख 69 हजार पंचायतों में जाकर लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित कर रही है। अभी तक 13 करोड़ से ज्यादा लोग इस यात्रा से जुड़ चुके हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुंबई जैसे शहरी क्षेत्र में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लाखों जरूरतमंदों को फायदा मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा हो, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला फ्री गैस चूल्हा या वन नेशन, वन राशन कार्ड के तहत देश के किसी भी कोने में जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध कराना हो, यह सब लोगों को सुनिश्चित कराया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी यहां उपलब्ध रहते हैं जो केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से लोगों को जोड़ते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि टेक्नोलॉजी का उपयोग कर ट्रांसपेरेंसी और इनोवेशन लाना मोदी जी ने देश को सिखाया है। इस पारदर्शिता से जवाबदेही सुनिश्चित होती है और भ्रष्टाचार रुकता है। इसीलिए देश का 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपये बचें। अबतक 4 लाख 10 हजार से ज्यादा फर्जी एलपीजी कनेक्शंस को कैंसिल किया गया है। 4 करोड़ 20 लाख फर्जी राशन कार्डों को कैंसिल किया गया। इसी प्रकार स्वनिधि योजना से लाखों लोगों को फायदा हुआ है जिसमें उन्हें 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक के ऋण दिए गए। आज पूरे दुनिया के सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन भारत में होते हैं।
कांग्रेस द्वारा श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को नकारे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस ने सदैव सनातन को कुचलना की बात की है। इन्होंने जब-जब भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए तो जनता ने इनके ही अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया। भगवान राम, राम सेतु और राम मंदिर को काल्पनिक बताने वालों का हाल आप आज देख रहे हैं। कांग्रेस ने तो वहां फिर से बाबरी मस्जिद बनाने का वादा किया था। इन्होंने राम मंदिर ना बने इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की थी लेकिन हमारे लिए राम जी एक जीवन दर्शन हैं। एक आदर्श समाज के निर्माण हेतु राम राज्य की स्थापना होनी चाहिए। और इसीलिए आज संपूर्ण भारत राममय है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण का काम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि वहां की कमेटी कर रही है। लेकिन मैं इतना आवश्यक कहूंगा कि 500 वर्षों के संघर्ष, धैर्य और प्रतीक्षा के बाद दिव्य और भव्य राम मंदिर बन रहा है तो उसमें आमंत्रित होना सौभाग्य की बात है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/प्रभात
[ad_2]