[ad_1]

एचएसएससी ने ग्रुप डी का ब्यौरा एनटीए को भेजा
चंडीगढ़, 11 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पिछले साल आयोजित ग्रुप डी की परीक्षा का परिणाम इसी माह में जारी किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को ग्रुप डी के सभी अभ्यर्थियों का पूरा ब्यौरा भेज दिया है।
आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने गुरुवार को बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का ब्यौरा एजेंसी को भेज दिया गया है, जिसमें सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों के साथ-साथ उनकी कैटेगरी और अन्य जानकारियां भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एनटीए अब सीईटी स्कोर तैयार करेगा। जिसे अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी आईडी के माध्यम से ही अपना स्कोर देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि एनटीए द्वारा आयोग को ग्रुप डी का सीईटी स्कोर भेजा जाएगा। जिसके बाद उसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थियों से वरीयता भरवाई जाएगी। अगर कोई विद्यार्थी विकल्प में न भरेगा तो उसे आगे कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बताया कि आयोग ने अब ग्रुप सी के लिए आगामी 21 व 22 जनवरी को परीक्षा नहीं ली जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रुप सी के जिन ग्रुपों की परीक्षा का आयोजन हो चुका है। उनका परिणाम तैयार किया जा रहा है।आयोग आंसर की जारी कर चुका है। आयोग का प्रयास है कि फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में ग्रुप सी के कुछ ग्रुपों का परिणाम जारी कर दिया जाए।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील
[ad_2]