Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 11 जनवरी (हि.स.)। लुधियाना एसटीएफ की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब बीस करोड़ रुपये आंकी गई है।
एआईजी स्नेह दीप ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिली थी कि राकेश कुमार उर्फ केसा निवासी गांव खुरालपुरा जिला जालंधर और जगरूप सिंह उर्फ रूप गांव खुरालपुर जिला जालंधर गुरुवार को एक कार से नूर महल से जालंधर की तरफ जा रहे हैं। इनकी कार में हेरोइन भी रखी है। सूचना के बाद लुधियाना एसटीएफ पुलिस ने इनकी कार में ड्राइवर सीट के नीचे रखे काले बैग से 4 किलो 520 ग्राम होरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा और 10 खाली प्लास्टिक के लिफाफे बरामद कर लिए। पुलिस ने इनकी स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपित सीमा पार से हेरोइन लाकर पंजाब में विभिन्न स्थानों सप्लाई करते थे। इससे पहले भी पंजाब पुलिस लुधियाना में इस तरह के गैंग को पकड़ चुकी है। जेल से छूटने के बाद आरोपित राकेश कुमार केसा हेरोइन तस्करी करने लग गया। पुलिस दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील
[ad_2]