Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 5 मार्च (हि.स.)। जिला मुख्यालय नाहन के डीआरडीए हॉल में आज सिरमौर की 6 शराब इकाईयों की नीलामी 78 करोड़ 41 लाख रुपये में हुई। नीलामी की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 5 बजे तक चली। जिनमें नाहन-कालाअंब, ददाहू-राजगढ, खजूरना-बहराल, नैना टिक्कर-जमटा, बद्रीनगर-शिलाई व पुरूवाला-गोविन्दगढ इकाईयां लेख राम एंड कम्पनी, सोलन के पक्ष में गई। जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा की देख-रेख में यह नीलामी की गई। छः यूनिट का आरक्षित मूल्य 78 करोड़ 40 लाख 30 हजार 4 सौ 58 रुपये निर्धारित किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील