Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


सहरसा,05 जनवरी (हि.स.)। जिला अंतर्गत समपार संख्या-31 बंगाली बाज़ार रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक किशोर कुमार के नेतृत्व में नव निर्माण मंच द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत शुक्रवार को 35,280 हजार लोगों का हस्ताक्षर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश,पटना उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री बिहार, अपर मुख्य सचिव,पथ निर्माण विभाग बिहार को भेजकर ओवर ब्रिज का निर्माण अविलंब कराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर किशोर कुमार ने कहा कि यह ओवर ब्रिज सहरसा की जरूरत है, क्योंकि ब्रिज निर्माण ना होने से दिन ब दिन जाम की समस्या गंभीर हो रही है।वही बार बार शिलान्यास और टेंडर की राजनीति को छोड़ हम ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर तब तक संघर्ष करेंगे। जब तक यह नहीं बन जाता। उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण में कुछ लोगों के घर टूटेंगे। सरकार की ओर से उसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए और पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से हो ताकि कम से कम नुकशान में महाजाम की समस्या का हल निकाला जाना चाहिए।
उन्होंने कहा आरओबी निर्माण के लिए नव निर्माण मंच द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत आज 15वां दिन है।जिसमें अब तक 35,280 हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर इस मांग को समर्थन दिया है।साथ ही यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।विदित हो कि विगत तीन दशकों से सहरसा शहर जाम की समस्या से त्राहिमाम है।जिसकी वजह सहरसा जिला अंतर्गत समपार संख्या 31 बंगाली बाज़ार रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण ना होना है। नव निर्माण मंच प्रारंभ से ही इस जटिल समस्या के समाधान को प्रयासरत है और अब मंच ने ये निर्णय लिया है कि जब तक इसका निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता। तब तक अनवरत आम जनों को संगठित कर संघर्ष जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा
[ad_2]
Source link