[ad_1]

पलामू, 5 जनवरी (हि.स.)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में शुक्रवार को जीएलए कॉलेज स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी 7 जनवरी से आदित्यपुर, खरसावां सरायकेला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमलानंद दुबे, अमिता रंजू टेटे ने संयुक्त रूप से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।
आज की दौड़ की प्रतियोगिता में अंडर 16 बालक-प्रथम सुधाकर कुमार मेहता गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय, द्वितीय संदीप सिंह सहोदय उच्च विद्यालय शाहपुर, तृतीय विकास कुमार मोहम्मदगंज- बालिका वर्ग-प्रथम साधना कुमारी बीसीसी मिशन गर्ल्स हाई स्कूल, द्वितीय तनु कुमारी मध्य विद्यालय बारालोटा, तृतीय मेरीतिला खाखा बीसीसी मिशन।
अंडर 18 बालक वर्ग- प्रथम प्रभात कुमार रहमानिया उच्च विद्यालय तारा हैदरनगर, द्वितीय वाल्मीकि रजवार सतबहिनी मोहम्मदगंज, तृतीय मनजीत कुमार सिंह राजकीय उत्क्रमित विद्यालय वरसेता पाटन- बालिका वर्ग-प्रथम पूजा कुमारी केजी स्कूल, द्वितीय स्नेहा खातून डिग्री कॉलेज तरहसी, तृतीय लकी कुमारी जीएलए कॉलेज रही।
इस तरह से अंडर 20 बालक वर्ग-प्रथम राकेश कुमार उच्च विद्यालय हैदरनगर, द्वितीय सोनू यादव जनता हाई स्कूल पदमा, तृतीय सुरेश सिंह जीएलए कॉलेज रहे। बालिका वर्ग-प्रथम मोनी कुमारी केजी स्कूल, द्वितीय चांदनी कुमारी डिग्री कॉलेज तरहसी, तृतीय प्राकृतिक तिर्की बीसीसी मिशन स्कूल शामिल है। 20 वर्ष से ऊपर में पुरुष वर्ग-प्रथम बजरंगी चौधरी पटेल तारा मोहम्मदगंज, द्वितीय मनीष कुमार एनकेपी स्कूल मोहम्मदगंज, तृतीय स्थान पर राकेश कुमार रेहला रहे।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार मेहता, जीपीएस के शारीरिक शिक्षक सह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे, पीयूष राज पुरुषोत्तम, राजीव रंजन मिश्रा, दीपक तिवारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन कोच मोनू कुमार, प्रीति कुमारी, आर्या सिंह, अक्सा नाग ने किया।
जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को हमेशा भाग लेने का अवसर मिलता रहेगा। खिलाड़ी असफल होने पर भी खेलना नहीं छोड़े। प्रशिक्षक के निर्देशन में खेलते रहेंगे तो एक न दिन सफलता अवश्य मिलेगी। समारोह का संचालन ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमलानंद दुबे ने किया जबकि अध्यक्ष अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश
[ad_2]
Source link