Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलवल, 11 फ़रवरी (हि.स.)। सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को संगीन अपराधों में शामिल बदमाशों को पकड़ने गई टीम पर हमला किया। बदमाशों ने सीआईए टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में टीम ने बदमाशों पर गोलियां चलाईं और एक को घायल कर दिया। अंत में टीम ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 2 कट्टे और 5 कारतूस बरामद हुए हैं।
सीआईए प्रभारी अजीत नागर के मुताबिक 10-11 फरवरी की रात 2 बजे गुप्त सूचना मिली की विभिन्न थानों में दर्ज 10-12 संगीन मामलों के फरार बदमाश सूजवाड़ी-किठवाड़ी मार्ग पर केजीपी पुल के पास मौजूद हैं। उनमें मथुरा (उत्तरप्रदेश) का धीमरी निवासी रावण और भगत जी कॉलोनी पलवल निवासी तेजपाल उर्फ तेजन शामिल हैं। टीम जब उन्हें पकड़ने पहुंची तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से टीम पर सीधे 2 फायर किए। इनमें से एक गोली सीआईए की गाड़ी की ड्राइवर साइड की खिड़की में लगी। इसके बाद टीम ने अपराधियों को वॉर्निंग देते हुए अपने बचाव में 3 फायर किए। इनमें से एक गोली बदमाश को लगी और वह घायल हो गया।
जिसके बाद टीम ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंचार्ज ने बताया कि एक आरोपी 4 मुकदमों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया हुआ है। टीम ने दोनों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ गुरुदत्त/संजीव