Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलामू, 5 जनवरी (हि.स.)। उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में तीन अलग-अलग जगह से 11 पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही इस गोरख धंधे में संलिप्त तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।
जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव एवं मझिगांवा जबकि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के पोखराहा में कार्रवाई कर नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि तीन जगह से 11 पेटी नकली अंग्रेजी शराब जब्त की गई। गुप्त सूचना के आधार पर हरिहरगंज के तेतरिया गांव में छापामारी की गई जहां से पूरन यादव के गोदाम से 86 लीटर जबकि सुरेंद्र यादव की किराना दुकान से अवैध रूप से बेचने के लिए रखी 35 लीटर नकली अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
इस संबंध में तेतरिया के पूरन यादव एवं सुरेंद्र यादव, जबकि मझिगांवा के जितेंद्र कुमार, शंभू यादव एवं नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के पोखराहा के अजय सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। साथ ही मामले में मझिगांवा के जितेंद्र कुमार, शंभू यादव एवं पोखराहा के अजय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अभी लगातार की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश
[ad_2]
Source link