[ad_1]

खूंटी, 2 फ़रवरी (हि.स.)। लोकहित अधिकार पार्टी खूंटी जिला समिति द्वारा शुक्रवार को बाबू जगदेव प्रसाद की 102वीं जयन्ती मनाई गई। जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने बाबू जगदेव प्रसाद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जगदेव बाबू समता और स्वतंत्रता के पक्षधर थे।
वे असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। मौके पर काशीनाथ सांगा, हेमंती देवी, जयंत जायसवाल, धनेश्वर साहू, बिरबल गौंझू, कार्तिक कुम्हार, मोहम्मद खान, अशोक गुप्ता, नरेश पटेल, संजय आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल