[ad_1]

भोपाल, 18 मार्च (हि.स.)। रेल प्रशासन द्वारा होली त्यौहार पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए हापा- नाहरलगुन-हापा के मध्य 01-01 ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09525 हापा- नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.03.2024 को हापा से (बुधवार) 00.40 बजे प्रस्थान कर 17.05 बजे शाजापुर, 18.20 बजे ब्यावरा राजगढ़, 19.15 बजे रुठियाई, 20.00 बजे गुना , 22.18 बजे शिवपुरी एवं रास्ते के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन (शुक्रवार) 07.00 बजे नाहरलगुन स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगुन-हापा होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.03.2024 को नाहरलगुन स्टेशन से (शनिवार) 10.00 बजे प्रस्थान कर रास्ते के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन (सोमवार) 02.15 बजे शिवपुरी, 04.40 बजे गुना, 05.15 बजे रुठियाई, 06.08 बजे ब्यावरा-राजगढ़, 17.18 बजे शाजापुर एवं (मंगलवार) 00.30 बजे हापा स्टेशन पहुँचेगी।
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 15 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच रहेंगे।रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नाडियाड, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कुचबिहार, कोकराझार, न्यू बोंगईगांव, बरपेटा रोड, रंगिया, उदलगिरी, न्यू मिसमरी, रंगापड़ा नॉर्थ एवं हरमुति स्टेशनों पर रुकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश