Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,19 जनवरी (हि.स.)। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम इकलेरा में रहने वाली नाबालिग किशोरी रात्रि के समय बिना बताए घर से गायब हो गई। तलाशने पर नही मिली तो परिजनों ने गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शंका जताई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम इकलेरा निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती रात बच्ची बिना बताए घर से गायब हो गई। तलाश करने पर नहीं मिली तो गांव के दानिश पुत्र आरिफ अंसारी पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक