Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन
जबलपुर, 4 मार्च (हि.स.)। उद्यमिता विकास केन्द्र (सेडमैप) द्वारा साइबर सुरक्षा प्रबंधन विषय पर आठ दिवसीय ई-लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 मार्च से आयोजित किया जाएगा। कम्प्यूटर-इंटरनेट, मोबाइल, एटीएम, डिजिटल सिग्नेचर, ईमेल, आधार कार्ड के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने तथा ई-रिकार्ड डेटा चोरी और साइबर फ्रॉड की घटनाओं की रोकथाम हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन दो घण्टे ऑनलाइन प्रशिक्षण द्वारा 16 व्याख्यानों की व्यवस्था की गई है. प्रशिक्षण हेतु इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं।
सेडमैप की कार्यकारी संचालिका अनुराधा सिंघई ने सोमवार को बताया कि आउटसोर्स कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवम् अन्य आईटी कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। कार्यालयों में साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क को स्थापित करने एवं उसे बनाए रखने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार के गृह एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा पॉलिसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से आई.टी. संसाधनों के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही सूचना की सुरक्षा तथा कार्यस्थल पर साइबर क्राइम, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सुरक्षा उपाय एवं रोकथाम, साइबर फ्रॉड की शिकायत एवं क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया, ई-गवर्नेंस एवं कम्प्यूटर संसाधनों से सम्बंधित कानून, सुरक्षित बैंकिंग आदि पर आधारित महत्वपूर्ण जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त इच्छुक व्यक्तियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश