Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-सीढिय़ों से उतारकर बचाई लोगों की जान, दो दमकल कर्मचारी झुलसे
ग्वालियर, 09 मार्च (हि.स.)। तीन मंजिला मल्टी में शनिवार सुबह आग लग गई। आग उस समय भड़क गई, जब सिलेंडर में विस्फोट हो गया। मल्टी में आग लगने और कुछ लोग फंसे होने की सूचना मिलते ही दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के लिए सात गाड़ी पानी फैंका। साथ ही सीढिय़ां लगाकर लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। आग इतनी तेज थी कि दो दमकलकर्मी बचाव कार्य के दौरान झुलस गए। पर इसके बाद भी वह अंदर से दो और सिलेंडर को बाहर निकाल लाए, जिससे और ब्लास्ट नहीं हो सके। हादसे के बाद परिवार बुरी तरह भयभीत नजर आया। झुलसे कर्मचरियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जिन्हें देखने खुद निगमायुुक्त भी पहुंचे।
जानकारी के अनुसार गोविंदपुरी चौराहा जीवाजी यूनिवर्सिटी वीसी बंगले के सामने विजेंद्र दुबे की मल्टी सी-30 के नीचे एक शोरूम के दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट नंबर 202 में कमल कुकरेजा व 302 में अबजल परिवार सहित रहते हैं। सुबह 8.15 बजे फ्लैट नंबर 202 में किचन में चाय बनाते समय सिलेंडर लीक होने से अचानक आग गई। आग लगते ही पूरा परिवार और आसपास रहने वाले परिवार को लेकर मल्टी से नीचे उतरे और दमकल अमले को सूचना दी। देखते ही देखते आग तेजी से तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट नंबर 302, 303 तक फैल गई।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद