Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

छतरपुर, 15 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें छतरपुर पुलिस अधीक्षक का तबादला भी किया गया है। आईपीएस अगम जैन को छतरपुर का नया एसपी बनाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, छतरपुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक अमित सांघी की नई पदस्थापना एसएएफ भोपाल सेंट्रल जोन डीआईजी के रूप में की गई है, जबकि उनके स्थान पर छतरपुर का नया पुलिस अधीक्षक 2016 बैच के आईपीएस अगम जैन को बनाया गया है। पूर्व में अगम जैन राज्यपाल के परिसहाय के रूप में राजभवन में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे झाबुआ एसपी भी रह चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर/मुकेश