Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 09 जनवरी (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर-34 अंतर्गत डीएस कॉलोनी स्थित एक घर में मंगलवार तड़के आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पासवान जी के घर से तड़के तीन बजे के करीब धुंआ निकलते देखा गया। इसके बाद घर के सदस्यों को घर से बाहर निकलने को कहा। इस दौरान आग विकराल रूप ले चुका था। किसी तरह घर के सदस्य गैस सिलेंडर को लेकर घर से बाहर निकाला। जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल की दो इंजन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था।
घर की मालकिन प्रमिला पासवान ने कहा कि कुछ दिनों में बेटी की शादी होने वाली है। घर में करीब एक लाख 20 हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने के आभूषण और अहम दस्तावेज भी आग में जल गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा
[ad_2]