[ad_1]



-पिटाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
-ग्रामीणों ने चोरों के वाहन में लगायी आग
मोरीगांव (असम), 10 जनवरी (हि.स.)। मोरीगांव जिले के दामल गांव में ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करने आए दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उत्तेजित ग्रामीणों ने चोरी करने आए लोगों के एक वाहन में आग लगा दी।
जानकारी के अनुसार कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के दो युवक चोरी के वाहन में बुधवार तड़के दामल गांव में घुसकर गायों को चुराने का प्रयास कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। ग्रामीणों ने घेर कर दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया। इससे पहले उत्तेजित ग्रामीणों ने चोरी करने आए लोगों के वाहन को आग लगाकर जला दिया। ग्रामीणों की पिटाई के चलते घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील
[ad_2]
Source link