[ad_1]

मीरजापुर, 27 मार्च (हि.स.)। चील्ह थाना क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव में एक महीने से लापता महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव की एक वृद्ध महिला 26 फरवरी से घर से लापता थी। बुधवार को उसके सिर का कंकाल घर से लगभग दो किलोमीटर दूर मझरा के सिवान में पाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। महिला के शरीर का अन्य हिस्सा गायब था। कंकाल के पास मिले कपड़े से मृतका के परिजन ने उसकी पहचान गुलाबी देवी (60) पत्नी श्रीनाथ गौतम के रूप में की।
थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि गुलाबी देवी 26 फरवरी से लापता थी। घर से दूर सिवान में उनके सिर का कंकाल मिला है। कंकाल के पास मिले कपड़े से मृतका के पति व पुत्र ने पहचान की है। मृतका की गुमशुदगी 29 फरवरी की दर्ज की गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/दीपक/मोहित