Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
नैनीताल, 27 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं विवि ने बुधवार को परीक्षा सत्र 2023 में पंजीकृत विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं। परीक्षा परिणाम विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
परीक्षा सत्र 2023 में पंजीकृत विद्यार्थियों की बीएफए के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर, बीएससी-बायो टेक्नोलॉजी के पहले-पांचवें, इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी इन बायो टेक्नोलॉजी के पहले तथा एमएससी पर्यावरण विज्ञान के तीसरे सेमेस्टर की व्यवसायिक परीक्षाओं के पंजीकृत परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा की ओर से बताया गया है कि परीक्षा परिणाम विवि की आधिकारिक वेबसाइट केयूएनटीएल डॉट नेट पर लॉग इन करके अथवा अपने परिसर या महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/सत्यवान/रामानुज