Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
जम्मू, 27 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर बुधवार को जम्मू पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रदेश भाजपा नेताओं ने जम्मू हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने उधमपुर में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।
उधमपुर शहर में भाजपा की तरफ से रैली का भी आयोजन किया गया। रैली जखैनी के अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों से होते हुए जिला पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पिछली सरकारों ने आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। इसी के चलते प्रदेश में 45 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जानें गंवा दीं। भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाकर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बड़ी है और रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत