[ad_1]

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। दिल्ली मेट्रो रेल को-ऑपरेशन (डीएमआरसी) ने सुरक्षा वजह से कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट अगली सूचना तक बंद रखने की घोषणा की है। डीएमआरसी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश और निकास अगली सूचना तक बंद रहेंगे।
उधर, दिल्ली सरकार की कथित आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की है। इसके मद्देनजर पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस की तैनाती और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद