Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
ट्वीट करके जताई नाराजगी, पिता कुलदीप बिश्नोई ने दी सफाई
कार्यकर्ताओं से बोले जीवन लंबा है मायूस नहीं होना
चंडीगढ़, 25 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिसार लोकसभा क्षेत्र से हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारने के बाद पार्टी में ही नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। होली के दिन जहां सभी अपने-अपने हलकों में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाने में व्यस्त थे, वहीं आदमपुर के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के पौत्र भव्य बिश्नोई ने ट्वीट करके रणजीत सिंह चौटाला को टिकट दिए जाने पर आपत्ति जताई।
हिसार जिला शुरू से ही भजन लाल परिवार का क्षेत्र रहा है। हिसार के अलावा इससे सटे राजस्थान में बिश्नोई समुदाय के भारी वोट हैं। हिसार लोकसभा सीट से अन्यों के अलावा कुलदीप बिश्नोई को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था। कुलदीप बिश्नोई ने राजस्थान में हुए चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार की मदद के लिए अभियान चलाया था। रविवार की रात भाजपा ने हिसार से हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को चुनाव मैदान में उतार दिया।
जिसके बाद सोमवार की सुबह भव्य बिश्नोई ने ट्वीट करके कहा कि राजनीति में आपकी लोकप्रियता ही अक्सर आपकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित होती है। भव्य बिश्नोई के इस ट्वीट के बाद समूचे हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट को लेकर बगावत की खबरें फैल गई। इसके कुछ घंटे के बाद कुलदीप बिश्नोई खुद लाइव हुए। कुलदीप बिश्नोई ने बेटे भव्य के ट्वीट पर परोक्ष रूप से सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को नई बुलंदियों पर लेकर जा रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कल से उन्हें हरियाणा व राजस्थान से समर्थकों के फोन आ रहे हैं। कार्यकर्ता मायूस हैं। बिश्नोई ने हरियाणा व राजस्थान के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह मायूस न हों। जीवन बहुत लंबा है। हरियाणा की सभी दस सीटों पर तथा राजस्थान में सभी भाजपा उम्मीदवारों की मदद करके चुनाव जिताएं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करें। कुलदीप बिश्नोई ने अपने समर्थकों से आह्वान किया कि वह संयम से काम लें, आपा नहीं खोना है। सभी कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू कर दें। कुलदीप बिश्नोई द्वारा वीडियो जारी किए जाने के कुछ समय बाद ही भव्य बिश्नोई ने विवादित ट्वीट को हटा दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/वीरेन्द्र