[ad_1]

सिलीगुड़ी, 24 मार्च (हि.स.)। बागडोगरा स्टेशन की पार्किंग एरिया से रविवार एक नवजात का शव बरामद किया गया है। घटना सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया के झाड़ियों में एक नवजात को पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बागडोगरा थाने की पुलिस और रेलवे पुलिस के अधिकारी को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को बरामद कर बागडोगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा