Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– नियमों के उल्लंघन पर वसूला एक लाख 23 हजार 900 रुपये का जुर्माना, एक बस जप्त
इंदौर, 9 जनवरी (हि.स.)। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में मंगलवार को आर.टी.ओ., जिला प्रशासन, यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आकस्मिक चैकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक लायसेंस, चालक-परिचालक वर्दी में है अथवा नहीं, यात्रियों की ओव्हरलोडिंग आदि चेक किया गया।
नियम विरुद्ध वाहन संचालन पाये जाने पर वाहन संचालकों के खिलाफ विभिन्न अपराधों में चालानी कार्यवाही की गई एवं बिना परमिट संचालन पाये जाने पर एक बस जप्त की गई। वाहनों की आकस्मिक चेकिंग और चालानी कार्यवाही के दौरान संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, परिवहन विभाग और यातायात विभाग का अमला भी मौजूद था।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उक्त कार्रवाई के तहत कुल 127 वाहनों के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में चालानी कार्यवाही कर दण्ड राशि 1 लाख 23 हजार 900 रुपए वसूल किये गये। उन्होंने बताया कि एक बस MP41-P1891 बच्चों को उज्जैन से ग्रेड मांचल पिकनिक पर ले जा रही थी। चेक करने पर पिकनिक का परमिट नही पाया गया। बिना परमिट के वाहन संचालन पाये जाने के अपराध में उक्त बस जप्त की गई। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर कुल 29 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसी तरह इंदौर खंडवा-बुरहानपुर मार्ग पर 25 वाहनों, इंदौर-देवास मार्ग पर 15 वाहनों, इन्दौर, महू, मानपुर, खरगोन, बडवानी, सेंधवा मार्ग पर 26 वाहनों, इंदौर-हरदा-होशंगाबाद रोड पर 13 वाहनों तथा इंदौर, बेटमा, धार, झाबुआ, अलिराजपुर मार्ग पर 19 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।
सड़क पर निकले अधिकारी, जरूरतमन्दों को रेनबसेरों में रुकवाया, वितरित किए कम्बल
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अमले ने शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर रहने वाले गरीबों जरूरतमंदों की ज़रूरतें पूछी और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। जरूरतमंद लोगों को रैनबसेरा में रुकवाया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को सुबह टी एल की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और फुटपाथ पर रहने वाले गरीब जनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित करें और उन्हें रेनबसेरों में रुकवाएं।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम सड़कों पर निकली। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में अधिकारियों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सड़क पर दिखाई देने वाले लोगों को कंबल वितरित किये, तथा जरूरतमंद लोगों को आसपास बने हुए रेन बसेरा में भी शिफ्ट। इसी क्रम में सोमवार की रात राऊ एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार नारायण नांदेडा और नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ सबसे पहले रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने गरीब लोगों से सबसे पहले उनके रहने का स्थान और जरूरतें पता की। इसके बाद उन्हें कंबल भी वितरित किए। उनसे आग्रह कर जरूरतमंदो को रेन बसेरा में रुकवाया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]
Source link