[ad_1]
मुंबई,23 मार्च (हि. स.)। नालासोपारा पूर्व का रहने वाला एक 26 वर्षीय शातिर चोर को मालाड आरपीएफ ने गोरेगांव रेलवे स्टेशन से दबोच कर उसे जीआरपी बोरीवली के हवाले कर दिया है।अभियुक्त की गिरफ्तारी से मालाड आरपीएफ ने बैग व लैपटॉप चोरी की गुत्थी सुलझाने में कामयाब रही है। यह कार्रवाई मालाड स्टेशन की आरपीएफ इंचार्ज (गायत्री पटेल) के मार्गदर्शन में आरपीएफ अधिकारी-कर्मचारी ने ऑपरेशन ”यात्री सुरक्षा” के तहत की है। मिली जानकारी के अनुसार,18 मार्च को गोरेगांव स्टेशन पर यात्री हीरेन अरविंद भाई बारोट (37) का गोरेगांव स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन से प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर बैग गिर गया था बैग के अंदर एक नग लैपटॉप कीमत 43950 व 3000 नकद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी (कीमत 46950 रुपये) कर लिया गया था,जिस के संबंध में बोरीवली जीआरपी मे धारा 379 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि,उपरोक्त मामले को गंभीरता से लिया गया और 22 मार्च को मालाड टीओपीबी टीम के का.राजेंद्र प्रसाद यादव व का.गुरप्रीत सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गोरेगांव स्टेशन से पकड़कर उसे पोस्ट पर लेकर आये,जहां उप निरीक्षक रत्नाकर बारी द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धर्मेंद्र पारस वर्मा (26) निवासी- मोरेगांव तालाब,नालासोपारा पूर्व बताया। उक्त व्यक्ति ने 18 मार्च को गोरेगांव स्टेशन पर बैग चोरी करने का अपना गुनाह स्वेच्छा से कबूल किया। हालाँकि, आरपीएफ ने आगे की तहकीकात के लिए उसे जीआरपी बोरीवली के हवाले कर दिया है।
हिदुस्थान समाचार/