[ad_1]
राजगढ़,23 मार्च (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरिया में रहने वाली विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले छह साल से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम खोखरिया निवासी पूजाबाई वर्मा ने बताया कि पति हेमराज पुत्र मांगीलाल वर्मा, सास भंवरीबाई और ससुर मांगीलाल पुत्र माधोजी वर्मा दहेज की मांग को लेकर पिछले छह साल से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक