Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

वाराणसी, 18 मार्च (हि.स.)। मुजफ्फरनगर में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या पर वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शोक जताया है। सोमवार शाम को पुलिस कमिश्नर ने मृतक परिवार को आर्थिक मदद नियमानुसार देने की बात कहीं।
मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। आरोपित पुलिसकर्मी को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने सभी डीसीपी को शराबी और जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाही करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों की आवश्यक और चुनावी ड्यूटी न लगाई जाए।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/आकाश