Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 16 मार्च (हि.स.)।। मैला ढोने का कार्य करने वाले अथवा हाथ से गंदगी साफ करने वाले सफाई कर्मचारियों का पता लगाने और उनके कल्याण, उत्थान एवं पुनर्वास हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए सिरमौर जिला में सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार एक व्यापक सर्वे कार्य आरम्भ किया गया है। इस सर्वे कार्य हेतु जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें जिला दंडाधिकारी सुमित खिमटा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने शनिवार को नाहन में जिला स्तरीय सर्वे कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिला में सर्वे कार्य 15 मार्च से प्रारम्भ हो गया है और 15 अप्रैल तक यह सर्वे कार्य संपन्न किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ के माध्यम से पंचायतों द्वारा सर्वे का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य की सूचना शहरी और ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों को निर्देश दिए गए हैं।
सुमित खिमटा ने कहा कि यद्यपि अभी तक की जानकारी के अनुसार जिला सिरमौरा में आधुनिक शौचालयों के निर्माण के कारण अब पुराने ढंग से मैला ढोने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन, सेप्टिक टैंकों, शौचालयों और नालियों की सफाई के लिए अक्सर सफाई कर्मचारियों की सेवाएं ली जाती हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये कर्मचारी अभी भी यह कार्य हाथ से कर रहे हैं तो इन्हें भी सर्वे में शामिल किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील